Dharm

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत नरेश पुरी महाराज ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्रपुरी महाराज से की भेंट


ज्ञानव्यापी मुद्दे पर न्यायालय द्वारा सर्वे की अनुमति का किया स्वागत


हरिद्वार 3 अगस्त। श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज मंदिर के प्रमुख नरेश पुरी महाराज महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भेंट कर धर्म व अध्यात्म पर चर्चा की।
भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट पर  नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में हरिद्वार में अधिमास में प्रतिदिन 11 सौ पार्थिव शिवलिंग का पूजन, अभिषेक व महामृत्युजय का जप चल रहा है। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहा की देवों के देव महादेव भगवान शिव कल्याणकारी देव है। सनातन में सभी देव हैं, केवल भगवान शिव ही एक मात्र ऐसे देवता है जो महादेव हैं। उन्होंने श्रावण और अधिमास में भगवान शिव की पूजा को अत्यंत कल्याणकारी बताया। कहा कि हरिद्वार वह पुण्य भूमि है जहां सभी देवताओं को आगमन हुआ है। साथ ही यह नगरी भगवान शिव और शक्ति के मिलन और विछोह दोनों का स्थान है।श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने ज्ञानवापी मामले में प्रयागराज उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहाकि एएसआई के सर्वे की अनुमति देकर न्यायालय ने सत्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है। सर्वें में सत्य सामने आ जाएगा, की कैसे मंदिर को तोड़कर मुगल आक्रांताओं ने मस्जिद का निर्माण किया। उन्होंने कहाकि महादेव की कृपा से सर्वें के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी और ज्ञानवापी विवाद पर विराम लग जाएगा।नरेश पुरी महाराज ने भी न्यायालय द्वारा सर्वे की अनुमति दिए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे विवाद की समाप्ति की ओर बढ़ने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *