Dharm

करूणा के सागर हैं भगवान शिव-श्रीमहंत बलवीर गिरी

हरिद्वार, 9 अगस्त। बाघम्बारी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर विश्व कल्याण के कामना के साथ आरती की। श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व समझाते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी ने कहा कि शिव शब्द ही कल्याण का पर्याय है और शिव आराधना का सबसे बड़ा पर्व श्रावण मास है। इस दौरान की गई भगवान आशुतोष की आराधना भक्तों को शिव के शरणागत ले जाती है और उनके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव करुणा के सागर है जोकि भक्तों को अभीष्ट फल प्रदान करते हैं। जो दीन दुखी दिनानाथ के दरबार में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। बिल्केश्वर महादेव मंदिर की पौराणिक कथा और इसका महत्व भक्तों के जीवन में बदलाव लाता है। यहां आने वाले प्रत्येक साधक को भगवान शिव की कृपा के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी को अपने परिवारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन श्रावण मास में अवश्य करने चाहिए। ऐसा करने से उनके घर में सुख समृद्धि का वास होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बिल्केश्वर महादेव की आराधना से मन शांत और प्रफुल्लित रहता है और व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। महादेव के दर्शन मात्र से व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण होता है और साथ ही उसमें उत्तम चरित्र का भी निर्माण होता है। जो उसको मोक्ष प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *