हरिद्वार, 13 जुलाई। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गुरु ही शिष्य को ज्ञान से परिपूर्ण कर उसके बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं। कनखल स्थित श्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को गुरु महिमा का रसपान कराते हुए स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का आशीर्वाद जरूर रहता है। इस संसार में माता और गुरु दो ही ऐसे व्यक्ति हैं। जिनका आशीर्वाद हमारे जीवन को सफल बनाता है। हमें गुरु को नमन करना चाहिए और हर शुभ कार्य में गुरु की आज्ञा लेनी चाहिए। गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान का सदुपयोग कर सभी को अंधकार रूपी अज्ञान से दूर रहकर अपनी छवि को शिक्षित बनाना चाहिए। ज्ञान एकमात्र ऐसी वस्तु है जो बांटने से कम नहीं होती बल्कि और बढ़ती है। गुरु अपने शिष्य को शिखर की ओर ले जाते हैं और उसके जीवन को सरल बनाते हैं। गुरु की महिमा अपरंपार है। जो अपने भक्तों की नैया को भव सागर से पार लगाते हैं। स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गुरु का ऋण जीवन में कोई नहीं उतार सकता। जीवन में यदि गुरु की कृपा का पात्र बनना है तो गुरु के बताए उपदेशों का पालन करना चाहिए और गुरु की प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात कर उसे अपने व्यवहार में शामिल करना चाहिए। तभी व्यक्ति एक सफल जीवन की प्राप्ति कर सकता है।
Related Articles
स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन को पूरी दुनिया में पहुंचाया-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रव्रिंद्रपुरी महाराज ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात विद्वान और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। जिन्होंने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म महासभा […]
संत महापुरुषों के तपोबल से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है-श्रीमहंत दिनेश दास
हरिद्वार, 24 अप्रैल। संपूर्ण विश्व को धर्म का सकारात्मक संदेश प्रदान करने वाला महापर्व कुंभ मेला करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जो भारत को पूरे विश्व में महान बनाता है। उक्त उद्गार श्रीमहंत दिनेश दास महाराज ने बैरागी कैंप स्थित चर्तु संप्रदाय में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा […]
आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री सनातन का चमकता सिताराः श्रीमहंत रविन्द्र पुरी
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया बागेश्वर धाम बालाजी की कथा का शुभारम्भ हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय श्री बागेश्वर बाला जी धाम के परमाध्यक्ष आचार्य पं. धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की कथा का शुभारम्भ […]