हरिद्वार, 16 जुलाई। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा है कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन करते चले आ रहे हैं। जिस से प्रभावित होकर विदेशी लोग भी भारतीय सभ्यता को अपना रहे हैं। इंडोनेशिया के बाली से विधायक डा.सोमवीर हरियाणा स्थित अपने आवास पर परिवार से मिलने पहुंचे। जहां पर स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज एवं वैदिक वैलनेस फाउंडेशन ऋषिकेश के संस्थापक योगी आशुतोष महाराज ने उनका भव्य स्वागत किया और विदेशों में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर चर्चा करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने बताया कि डा.सोमबीर विदेश में सनातन संस्कृति की अलख जगा रहे हैं। सनातन संस्कृति के मूल में वेद शास्त्र रामायण गीता जैसे पवित्र ग्रंथ हैं। यह संस्कृति का ही प्रभाव है। जिसकी बदौलत सदियों बाद भी इंडोनेशिया सहित कई दक्षिणी पूर्वी एशियाई देश एक ऐसी डोर से बंधे हैं। जो अनेकता में एकता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कारों की भावना ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के रिश्ते मजबूत किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में जितने मजबूत सांस्कृतिक संबंध हुए हैं। उससे कहीं अधिक व्यापारिक संबंध भी मजबूत हो रहे हैं। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की बतौर प्रधानमंत्री इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दुभाषिए की भूमिका में रहे डा.सोमवीर ने बताया कि कर्ण अथवा घटोत्कच की प्रतिमाएं हो या फिर इंडोनेशिया के किसी शो में महाभारत के चरित्रों की जीवंत प्रस्तुति हो। हर जगह सनातन धर्म की धारा बहती दिखाई पड़ती है। सनातन संस्कृति के प्रभाव के कारण ही इंडोनेशिया जैसे देशों में धाराओं के नाम पर कट्टरवाद कभी नहीं पनपा और एक दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों के बीच घनिष्ठता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपना मान बढ़ाया है और वह दिन दूर नहीं जब विश्व गुरु के रूप में भारत फिर से संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। योगी आशुतोष महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पवित्र दर्शन विश्व भर में एकता और अखंडता को दर्शाते हैं। संत महापुरुषों ने हमेशा ही राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान की है और डा.सोमवीर जैसे सनातन प्रेमी व्यक्ति विदेश में रहकर भी धर्म की पताका को पहरा रहे हैं। जो भारत के लिए गौरव की बात है। हम सबको अपने धर्म और देश पर नाज है कि हम भारत की पवित्र भूमि में पैदा हुए और सबसे प्राचीन धर्म सनातन के अनुयाई है।
Related Articles
गीता धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं जीवन दर्शन दर्शन का प्रबंधन : श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी
गीता की प्रांसगिकता के सम्मुख विश्व भी नतमस्तक : प्रो. बत्रा आध्यात्म चेतना संघ ने किया श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी व प्राचार्य प्रो. बत्रा को सम्मानित हरिद्वार , एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आज आध्यात्म चेतना संघ के एक कार्यक्रम में प्रोफेसर पी एस चौहान, आचार्य करूणेश मिश्र, भूपेन्द्र गौड़, प्रेम शंकर प्रेमी ने आज एस एम […]
महाराष्ट्र में तत्काल लगाया जाए राष्ट्रपति शासन – महंत जसविन्दर सिंह
विक्की सैनी हरिद्वार, 15 अक्टूबर। महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनलाॅक फाईव में भी मठ मंदिर नहीं खोले जाने पर संत समाज ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संतों की बैठक में कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि संपूर्ण देश में मठ मंदिर आश्रम खोल दिए गए हैं। […]
मां भगवती की आराधना से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण – महंत निर्मल दास
सुख, समृद्धि, यश, वैभव प्रदान करती है मां भगवती – महंत निर्मल दास हरिद्वार। मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म में नवरात्रि साधना का विशेष महत्व है। मन की एकाग्रता के माध्यम से माँ के शरणागत रहते हुए जीवन को सफल बनाने के […]