हरिद्वार, 3 मई। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन फेरूपुर शाखा के कारोबारी महंत निर्मलदास महाराज ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते इस समय पूरा देश एक आपदा का सामना कर रहा है। महामारी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। ऐसी दुखद स्थिति में संत समाज देश के आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सभी को एकजुट होकर आपदा के इस दौर का सामना करना है। प्रैस को जारी बयान में महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि नियमों का पालन कर ही कोरोना को हराया जा सकता है। वर्तमान में जिस प्रकार से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे डरने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो नकारात्मक खबरों से दूरी बना कर अपने आपको सकारात्मक ऊर्जावान बनाए रखने की। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि संकट के इस दौर में धैर्य का परिचय देते हुए सभी को घरों मे रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही परोपकार को समर्पित रहता है। देश को जब-जब किसी संकट का सामना करना पड़ा तो संत समाज मदद के लिए सदैव आगे रहा। पिछले वर्ष कोरोना महामारी का दौर शुरू होने के बाद संत समाज ने आगे बढ़कर जरूरमंदों की सेवा में योगदान दिया। महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि कोरोना के चलते आज देश एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। देश को इस संकट से शीघ्र निजात मिले समस्त संत समाज इसके लिए लगातार प्रार्थना व अनुष्ठान कर रहा है। कोरोना के इस दौर में गरीब मजदूर वर्ग सर्वाधिक संकट में है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार गरीब जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कोरोना एक वैश्विक महामारी है। इससे डरना नही लड़ना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। बार बार हाथ धोते रहे और एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि गुनगुना पानी पीयें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए नियमित रूप से योगासन व प्राणायाम करें। पीड़ितों की सेवा करे। सेवा में ही जीवन का आनंद है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सेवा ही सनातन धर्म है। संकट की इस घड़ी में धैर्य का परिचय देते हुए कोरोना नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।
Related Articles
समान नागरिक संहिता लागू करना मुख्यमंत्री धामी का साहसिक फैसला-स्वामी ऋषिश्वरानंद
हरिद्वार, 25 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा किए जाने पर चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रदान की है और उनके इस निर्णय को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है। प्रैस को जारी बयान में स्वामी […]
शिव तत्व से ही उत्पन्न हुई है सृष्टि-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी
विक्की सैनी हरिद्वार, 2 अगस्त। श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए कहा कि सृष्टि के प्रारम्भ होने से पूर्व भी शिव तत्व ही व्याप्त था। शिव तत्व से ही सृष्टि उत्पन्न हुई। भगवान शिव जन्म और मृत्यु दोनों के साक्षी […]
श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने मां चंडी देवी मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
मां चंडी देवी भक्तों को सुख समृद्धि प्रदान करती है -महंत रोहित गिरी महंत रोहित गिरी पर है मां चंडी देवी की असीम कृपा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार, 19 अक्टूबर। चंडी चैदस के पावन अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने नील पर्वत स्थित सिद्ध […]