Dharm

कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु मां चण्डी देवी मंदिर में किया गया हवन यज्ञ


हरिद्वार, 18 जुलाई। नील पर्वत स्थित पौराणिक सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि के अंतिम दिन कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि जगत कर पालनहार मां चंडी देवी सभी की रक्षा करती हैं। पतित पावनी मां गंगा की असीम कृपा और मां चंडी देवी के आशीर्वाद से जल्द ही कोरोना महामारी संपूर्ण जगत से समाप्त होगी और विश्व में खुशहाली लौटेगी। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि अनादि काल से मां चंडी देवी अपने भक्तों के दुखों को हरकर प्राणी मात्र का उद्धार करती चली आ रही है। अपनी शरण में आए प्रत्येक भक्तों को मां भगवती यश वैभव एवं कीर्ति प्रदान करती हैं। श्रद्धा पूर्वक की गई देवी मां की आराधना अमोघ फल प्रदान करती है। भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मां चंडी देवी ममता का सागर हैं। जो प्रत्येक परिस्थिति में अपने भक्तों का संरक्षण कर उनके सभी कष्ट दूर करती हैं। जन्म जन्मांतर के पापों का विनाश मां की सूक्ष्म आराधना से ही हो जाता है। इसलिए प्रत्येक भक्तों को समय निकालकर मां की आराधना अवश्य करनी चाहिए। मां की शरण में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का कल्याण अवश्य ही निश्चित है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि देवी मां की कृपा असीम रूप से संपूर्ण नवरात्र समस्त जगत पर बरसती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को सतर्क रहकर जागरूक रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *