हरिद्वार, 30 जून। धर्म के मार्ग पर चलने वालों की हमेशा विजय होती है। क्योंकि ईश्वर की शक्ति से बड़ी संसार में और कोई शक्ति नहीं है। उक्त उद्गार भूपतवाला स्थित अन्नपूर्णा आश्रम के परमाध्यक्ष बाबा बंशी वाले महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संतो का जीवन सदैव परोपकार को समर्पित रहता है और संत महापुरूष सदैव ही अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। बाबा बंशी वाले महाराज ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण संसार विपत्ति के दौर से गुजर रहा है। लेकिन परिस्थितियां कैसी भी हों। व्यक्ति को अपना मनोबल सदैव ऊंचा रखना चाहिए। किसी भी महामारी को लड़कर व संगठित होकर ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई विपत्ती आयी है तो संतों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाकर देश व समाज की सेवा की है। संत अपने प्रवचनों के माध्यम से सदैव ही समाज को मानव सेवा की प्रेरणा देकर धर्म व संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए प्रेरित करते हैं। जिससे आज की युवा पीढ़ी उच्च संस्कारों को ग्रहण कर पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर रही है। गुरूकुल परंपरा के माध्यम से भारत का पूरे विश्व में एक अलग स्थान रहा है। आज देश को आवश्यकता है कि संस्कृत व संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करने के लिए अधिक से अधिक गुरूकुलों की स्थापना की जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी भारतीय इतिहास और ऋषि परंपरा को जान पहचान कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करे। उन्होंने युवा संतों से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में सुसंस्कारों का संचार कर उन्हें धर्म की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए प्रेरित करें। क्योंकि धर्म की रक्षा से ही भारत की एकता और अखण्डता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन अवश्य करें। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
Related Articles
बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में किया गया भगवान शिव का महारुद्राभिषेक
साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है भगवान शिव की आराधना- श्रीमहंत बलवीर गिरी हरिद्वार 4 सितंबर। बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि महादेव की आराधना साधक के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। समस्त संसार महादेव […]
भगवान गणपति अध्यात्मिक शक्ति और सर्वोच्च बुद्धि प्रदान करते है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 31 अगस्त। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रवणनाथ मठ स्थित ज्ञान मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। श्री गणपति यात्रा संघ श्रवणनाथ मठ ज्ञान मंदिर द्वारा आयोजित 34वें […]
युवा संतों ने किया आचार्य म.म.स्वामी कैलाशनंद गिरी के वजन के बराबर तुलादान
विक्की सैनी संत परंपरा से ही भारत की पहचान है-स्वामी कैलाशानंद गिरी हरिद्वार, 23 जनवरी। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को निरंजनी अखाड़े का आचार्य महाण्डलेश्वर बनाए जाने पर युवा संतों ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर उनका अभिनंदन कर तुलादान किया। इस दौरान निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य म.म.स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को अनाज, सब्जियां, मिष्ठान, फल, […]