हरिद्वार, 24 जुलाई। श्री पंच अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीहंत साधनानंद महाराज के सानिध्य में भूपतवाला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में गुरु स्मृति पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत साधना नंद महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा का आधार सांसारिक ज्ञान से शुरू होता है। परंतु इसका चरमोत्कर्ष आध्यात्मिक शाश्वत आनंद की प्राप्ति है। जिसे ईश्वर प्राप्ति भी कहा जाता है। बड़े भाग्य से प्राप्त मानव जीवन का यही अंतिम व सर्वाेच्च लक्ष्य होना चाहिए कि गुरु एक मशाल है और शिष्य उसका प्रकाश। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं। गुरू ही हमारे जीवन में पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करते हैं। महापुरुषों की संगत में प्रत्येक मनुष्य का कल्याण अवश्य ही निश्चित है। गुरु एक दीपक की तरह होते हैं। जो शिष्य के जीवन को रोशन कर देते हैं और जीवन के अलग-अलग पड़ाव में मुश्किलों से लड़ना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हो उसे गुरु की आवश्यकता पड़ती ही है। गुरु की असीमित शिक्षा और आशीर्वाद से विद्यार्थी जिंदगी की विषम परिस्थितियों को भी पार कर लेता है। गुरु की भूमिका सबके जीवन में महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक व्यक्ति को गुरु के प्रति आस्था विश्वास और सम्मान रखना चाहिए और छोटे बड़े फैसले लेने से पूर्व अपने गुरु से राय अवश्य लेनी चाहिए। यदि हम जीवन में हर प्रकार की कलाओं को संपूर्ण रुप से सीखना चाहते हैं तो हमें गुरु की शरण में अवश्य ही जाना चाहिए।
Related Articles
गुरु शिष्य परंपरा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रीढ़ है-श्रीमहंत रघुमुनि
हरिद्वार, 11 जून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि महाराज ने कहा है कि संत महापुरुषों ने प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक विश्व का मार्गदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया है और गुरु शिष्य परंपरा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। जिसकी अनादि काल से धर्म के संरक्षण संवर्धन में […]
नवभारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है राम मंदिर निर्माण-प्रेमचंद्र अग्रवाल
विक्की सैनी राम मन्दिर निर्माण देश के लिए ऐतिहासिक क्षण – श्रीमहंत विनोद गिरी हरिद्वार 5 अगस्त। राममंदिर भूमि पूजन को लेकर बाबा अमीर गिरी घाट पर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज के संयोजन में आयोजित संत समागम के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास का […]
भारत को महान बनाती है सनातन पंरपरा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
संत महापुरुषों के तपोबल से भारत का पूरे विश्व में एक अलग स्थान है हरिद्वार, 19 दिसम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि सनातन परंपरा भारत को महान बनाती है और संत महापुरुषों के तपोबल से भारत का पूरे विश्व […]