Dharm

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने किया नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक

हरिद्वार 26 जून। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नील पर्वत स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और महंत प्रेमदास महाराज से आशीर्वाद लेकर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान विजय रुपाणी ने कहा कि भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार से संत महापुरुष देश दुनिया में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। जो बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली है कि धर्मनगरी हरिद्वार में उन्हें संतों के सानिध्य में शिव आराधना का अवसर मिला। नीलेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि नीलेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है। अपनी शरण में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का बेड़ा पार लगा कर भगवान भोलेनाथ उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण मास प्रारंभ होने वाला है और इस दौरान की गई शिव आराधना का विशेष महत्व होता है। इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को यदि अपना जीवन भवसागर से पार लगाना है तो शिव के शरणागत होना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *