हरिद्वार, 27 मार्च। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में होली पर्व पर रंगों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रैस को जारी बयान में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है और प्रत्येक वर्ष सभी लोग एवं साधु संत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार अखाड़े के संत रंगों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। होली पर्व पर फूलों से वर्षा की जाएगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा। सभी देशवासियों को होली बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अपने प्राणों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए इस होली पर्व पर सभी को सतर्कता बरतते हुए होली का त्योहार मनाना चाहिए। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखकर सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि होली पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाता है। इस बार रंगों के प्रयोग से सभी को बचना चाहिए। साथ ही अपने घर रह कर ही इस त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा की कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी पूरे विश्व से समाप्त होगी। इस दौरान श्रीमहंत दिनेश गिरी, महंत केशवपुरी, महंत मनीष भारती, श्रीमहंत ओमकार गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत नरेश गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी आदि संत उपस्थित रहे।
Related Articles
श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में वैष्णव अखाड़ों को नई गति मिलेगी – महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्र दास
हरिद्वार, 22 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का महामंत्री बनने पर श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में संत समाज एवं सामाजिक संगठनों ने पहुंच कर श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया […]
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने जताया भाजपा अध्यक्ष नड्डा का आभार
राकेश वालिया हरिद्वार, 5 दिसंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निरंजनी अखाड़े में संत समाज के बीच पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, […]
यूरोप की धार्मिक यात्रा से लौटने पर महामनीषी निरंजन स्वामी का हुआ स्वागत
विश्वगुरू के रूप में जल्द ही समस्त विश्व का मार्गदर्शन करेगा भारत- निरंजन स्वामी हरिद्वार। पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज का लंदन सहित यूरोप की धार्मिक यात्रा से हरिद्वार लौटने पर भूपतवाला स्थित आश्रम में श्रद्धालु भक्तों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान एमप्योर फार्मास्यूटिकल के एम.डी विशाल चौहान ने कहा […]