Dharm

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री चेतन ज्योति आश्रम में किया गया ध्वजारोहण


देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को अनंतकाल तक किया जाएगा स्मरण- स्वामी ऋषिश्वरानंद


हरिद्वार। श्री चेतन ज्योति आश्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेतन ज्योति विद्यालय के छात्र छात्राओं की मौजूदगी में स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं महंत शिवम महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने की शक्ति का अधिकार देता है। हम सभी देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हजारों देशभक्तों की बलिदान के बाद अंग्रेजों की दासता से देश मुक्त हुआ था। देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का स्मरण अनंत काल तक किया जाएगा। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम महाराज ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। भारत के इतिहास में यह दिन समस्त देशवासियों के लिए गौरवशाली है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आजादी के बाद भारत में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत जल्द ही विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। हम सभी को राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *