हरिद्वार, 11 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण में सच्चे मन से की गयी भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है और उसके उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सत्य के मार्ग पर अग्रसर कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व बताते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा का पात्र जो व्यक्ति बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही उन्नति की और अग्रसर हो जाता है। देवों के देव महादेव अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिव कृपा से श्रद्धालु को सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले महादेव शिव की आराधना व पूजा अर्चना कभी निष्फल नहीं जाती। भगवान शिव की शक्ति आसुरी शक्तियों से भक्तों की रक्षा कर उनके जीवन का संरक्षण भी करती है। सभी को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर उन्हें धार्मिक क्रियाकलापों के लिए प्रेरित करना चाहिए और सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन में होने वाले शिव पूजन का विशेष महत्व है। जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का भगवान शिव अवश्य कल्याण करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर लोककल्याण व कोरोना महामारी समाप्त होने की प्रार्थना की। इस दौरान लालबाबा, आचार्य पवनदत्त मिश्र, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, पंडित प्रमोद पाण्डे, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकंुदानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
शिव कृपा से मिलती है प्रत्येक कार्य में सफलता-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 19 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव कैलाशवासी भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति के समूल पापों का विनाश हो जाता है और व्यक्ति सुख समृद्धि को प्राप्त कर उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में […]
धर्म के संरक्षण संवर्द्धन के लिए प्रयास कर रही भाजपा सरकार-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 14 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म व संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान […]
श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण- राजगुरू संतोषानंद
हरिद्वार, 18 फरवरी। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और भक्तों को प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र […]