Crime

85 साल की बुजुर्ग संग दरिंदगी,ब्लेड से काटे होंठ, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। देश की राजधानी में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के झुग्गी में सो रही एक 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। 

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान कर दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आकाश के रूप में हुई है। वह शकूरपुर के दूसरे ब्लॉक में रहता है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।


पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह शकूरपुर स्थित झुग्गी में अकेली रहती है। तड़के करीब चार बजे बुजुर्ग महिला शकूरपुर स्थित झुग्गी में सो रही थी। इसी दौरान एक युवक जबरन उसकी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मुक्के मारे और उसके होठ पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। 
आरोपी ने पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने किसी तरह झुग्गी से निकलकर इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों के जरिए पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पास के अस्पताल में इलाज करवाया। उसके बाद महिला के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए से पुलिस को नशा करने वाले युवक पर शक हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने इलाके में रहने वाले ऐसे युवकों की धरपकड़ शुरू की और उनसे पूछताछ की। दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नशे का आदी है। वह नशे की गोली का सेवन करता है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *