बहन की ससुराल आई किशोरी के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शोएब के साथ हुई थी। पिछले दिनों उसकी पुत्री की डिलीवरी हुई थी। जिस पर उसका दामाद घर के कामकाज में हाथ बटाने के लिए उसकी नाबालिक पुत्री को अपने घर ले गया था। आरोप है कि रात्रि में जब उसकी पुत्री कमरे में सो रही थी तो उसका दामाद कमरे में घुस आया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर लौटने पर उसने घटना की जानकारी उन्हें दी। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामला दो माह पुराना है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।