विक्की सैनी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर के नजदीक शक्तिनगर में रहने वाली विवाहिता का ससुरालियों के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते विवाहिता ने रविवार की दोपहर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिलने से घर मे हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंच कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर के पीएम के लिए भिजवा दिया। कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।