Dharm

संत समाज के सानिध्य में हुआ शाश्वतम आश्रम का शिलान्यास

धर्म और सत्य का मार्ग लगाता है व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार- स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती

उमाकांतानंद सरस्वती महाराज द्वारा लिखित “प्राचीन भारत में योग परंपरा” पुस्तक का हुआ विमोचन

हरिद्वार 19 मार्च। भारतमाता पुरम स्थित शाश्वतम आश्रम का शिलान्यास संत समाज के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक किया गया। इस दौरान संतो ने जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर डॉ स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज को शुभकामनाए प्रदान करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज संत समाज का गौरव है। जो धर्म एवं संस्कृति की पताका को भारत सहित विश्व भर में फहरा रहे हैं। वास्तव में वह साधना, तप, ज्ञान, वैराग्य की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। आश्रम, अखाड़े, मठ, मंदिर सनातन प्रेमियों की आस्था का केंद्र है। शाश्वतम आश्रम धर्म के प्रचार प्रसार में नए आयाम स्थापित करेगा संत समाज की यही कामना है। महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों में बढ़ता सनातन धर्म का प्रचार प्रसार सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। संत समाज लगातार अपनी विद्वत्ता के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागृत कर रहा है। हम सभी को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित रहना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना अतुल्य योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष है जिनका आदर्श पूर्ण जीवन सभी के लिए प्रसांगिक है। महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज ने सभी संतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मानव जीवन बहुत ही सौभाग्यशाली व्यक्ति को प्राप्त होता है। वास्तव में देवता भी मानव जीवन के लिए तरसते हैं हमें अपने जीवन को प्रभु की साधना में लीन करते हुए अपने मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। धर्म और सत्य के मार्ग पर रहकर ही व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लग सकता है। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकान्तानंद सरस्वती महाराज द्वारा लिखित पुस्तक प्राचीन भारत में योग परम्परा का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ जितेन्द्र राष्ट्रीय संयोजक शाश्वतम् फाउंडेशन, मुख्य अतिथि मा. श्री समीर उरांव राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा, राकेश भास्कर झारखंड वरिष्ठ भाजपा नेता, अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर, निवेदिता सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर , सुरेश रामवर्ण ,मारीशस, राकेश मारीशस ,मनोज मंत्री, नवनीत कंसल राजस्थान, निरंजन अग्रवाल सूरत, सुरेश सिंह रांची, सुव्रतो सेन आर्टिस्ट मुम्बई , बेगराज सिंह एडवोकेट, हेमंत पाण्डेय, शिवकुमार मोर्या लखनऊ, धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट प्रयागराज इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *