हरिद्वार, 23 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि घट-घट के वासी देवों के देव महादेव भगवान शिव की कृपा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होगा। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में शिवपूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर सनातन संस्कृति को ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं। वह सराहनीय व स्वागत योग्य है। संत समाज का आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। बैण्ड बाजों के साथ कांवड़ियों का स्वागत करने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुंलिस अधीक्षक भी बधाई के पात्र हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में महादेव शिव ही दक्ष मंदिर में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। कांवड़ मेला भगवान शिव को ही समर्पित है। देश भर से आने वाले लाखों कांवड़िएं हरिद्वार से गंगाजल लेजाकर अपने अभिष्ट शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। सभी को पूरे सावन माह भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने देश के समस्त संत समाज व श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करें।
Related Articles
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद
हरिद्वार, 18 मई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को माता की चुनरी […]
आध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है- सतपाल महाराज
हरिद्वार। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के दूसरे दिन अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी, राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से ही युग परिवर्तन संभव है। जब भारत से आध्यात्म ज्ञान का […]
मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट ने इक्कतीस सौ परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री
मानव सेवा ही ईश्वर पूजा के समान है-महंत निर्मलदास हरिद्वार, 28 मार्च। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट की और से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए चलाया जा रहा खाद्य सामग्री वितरण अभियान निरंतर जारी है। सोमवार को कनखल स्थित रामलीला ग्राउंड में इक्कतीस सौ लोगों को खाद्य सामग्री किट वितरित की गई। इस दौरान […]