हरिद्वार, 13 जुलाई। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिष्य अपने गुरु के बताए पथ पर ही आगे बढ़ता है। शिष्य के जीवन में सदाचार, कौशल, ज्ञान और बुद्धिमत्ता का विकास गुरु की कृपा से ही संभव होता है। इसलिए शिष्य को गुरु का कृपापात्र होना जरुरी होता है। जिसमें पात्रता नहीं वह कदापि ज्ञान का अधिकारी नहीं हो सकता। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भूपतवाला स्थित श्री थानाराम आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को गुरू की महिमा से अवगत कराते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि विश्व में भारत का अद्वितीय स्थान बनाने वाली गुरू शिष्य परम्परा में शिष्य का समर्पण भी महत्वपूर्ण है। वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें पूज्य स्वामी शालिग्राम जैसे महान गुरू का सानिध्य प्राप्त हुआ है। पूज्य गुरूदेव गुरू की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी को गुरू की आज्ञा का पालन करते हुए मन, वचन, कर्म से गुरू के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
Related Articles
समस्त जगत का कल्याण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 2 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव भगवान शिव की आराधना से मन की शुद्धि के साथ-साथ अंतःकरण की भी शुद्धि होती है। जिससे श्रद्धालु भक्त के मोक्ष का मार्ग होता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में जारी भगवान शिव […]
कोर्ट के नोटिस के बाद बगले झांक रहे दुर्गादास गुट के संत, योगाचार्य की सारी क्रियाएं भी निष्क्रिय
गौरव रसिक/योगेश पांडे हरिद्वार 20 जून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन विवाद दिन प्रतिदिन नया रूप ले रहा है। जहां कोर्ट से स्टे मिलने के बाद महंत रघुमुनि महाराज की बड़ी जीत हुई है। वही दुर्गादास महाराज गुट को शहरी विधायक मदन कौशिक के खिलाफ पत्र लिखकर सोशल मीडिया में वायरल करना भारी पड़ता नजर […]
स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए जिलाधिकारी से मिला संतों का प्रतिनिधिमण्डल
स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना में सहयोग करे प्रशासन-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह हरिद्वार, 20 जुलाई। विरक्त शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति की प्रतिस्थापना हेतु कई संतों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला अधिकारी सी रविशंकर से भेंट वार्ता की। इस दौरान संतों ने जिला अधिकारी को स्वामी वामदेव महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक भी […]