हरिद्वार, 26 मई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सबल बनाकर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। भूपतवाला स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहां कि श्रीमद् भागवत कथा भक्तों को अमोघ फल प्रदान करती है। अश्वमेघ और वाजपेय यज्ञ से भी अधिक हितकारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का भंडार है। जिसके श्रवण से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। इसलिए सभी को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। स्वामी अर्जुन पुरी महाराज वृद्धावस्था में भी धर्म के प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। संत समाज ईश्वर से इनकी दीर्घायु की कामना करता है। तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र वाणी है। जो व्यक्ति के जीवन में धार्मिक ऊर्जा का संचार करती है। संत समाज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और श्रवण सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। कथा व्यास आचार्य देवेंद्र शास्त्री मंदसौर मध्य प्रदेश वालों ने श्रद्धालु भक्तों को कथा की महत्वता बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से राजा परीक्षित को भी मोक्ष की प्राप्ति हुई थी और वर्तमान में भी इसके साक्षात प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमद्भागवत कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। कथा में निहित सार को अपने जीवन व्यवहार में शामिल कर अपनों से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। गुरुजनों का आदर और माता-पिता का सम्मान ही व्यक्ति को यश वैभव और कीर्ति प्रदान करता है। हम सभी को समाज में फैली कुरीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर कथा में पधारे सभी संत महापुरुषों का मुख्य यजमान रामेश्वर सोडाणी, सुरेश सोडाणी, सत्यनारायण सोडाणी, महेशचंद सोडाणी, नरेश निगम ने स्वागत किया। इस दौरान स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेशदास, महंत निर्मलदास, महंत प्रह्लाद दास, महंत दुर्गादास, स्वामी राजेश्वरानंद, महंत शिवानंद, महंत कृष्ण देव सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे। ेेे
Related Articles
मानव और प्रकृति के बीच संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक-स्वामी रविदेव शास्त्री
हरिद्वार, 25 जुलाई। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज के सानिध्य में संतो ने बैरागी कैंप क्षेत्र में 108 पौधों का रोपण किया। इस दौरान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्र भी मौजूद रहे। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में असीमित प्रगति […]
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल से की चर्चा
राकेश वालिया मां गंगा के आशीर्वाद से समाप्त होगा कोरोना-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी हरिद्वार, 21 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर निरंजनी अखाड़े में विशेष चर्चा की। इस दौरान महाकुंभ मेले के शाही स्नान के स्वरूप को लेकर व […]
हैलीकाॅप्टर से पूरे देश में बरसायी जाएगी शिवशक्ति महायज्ञ की पवित्र विभूति-श्रीमहंत धर्मदास
अखंड पंचधूनी में तपस्या करेंगे योगी रूद्रनाथ हरिद्वार, 23 अप्रैल। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े में विश्व शांति एवं धर्म स्थापना के लिए शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें अखंड पंच धूनी रमाई गई। यज्ञ के दौरान असीमित काल तक पंत भरतरी बैराग सतारा रोड भक्तवाड़ी से आए योगी रुद्रनाथ तपस्या करेंगे। श्रद्धालु […]