हरिद्वार, 12 अप्रैल। महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा भवसागर की वैतरणी है। जो व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके बैकुंठ का मार्ग प्रशस्त करती है। जो श्रद्धालु भक्त कथा का रसपान कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भूपतवाला स्थित कल्याण कमल आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसलिए समय निकालकर सभी को कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए और औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। कथा व्यास आचार्य पंडित सुभाष शर्मा सहारनपुर वाले ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है और कथा श्रवण से व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह स्वयं को सबल बना कर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वास्तव में सभी ग्रंथों का सार श्रीमद्भागवत कथा में निहित है और कथा मोक्षदायिनी है। जो श्रद्धालु भक्त नियमित रूप से कथा का श्रवण करता है। उसके जन्म जन्मांतर के पापों का विनाश हो कर लौकिक और भौतिक विकास होता है। प्रभु श्री हरि हृदय में आ बसते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
Related Articles
देवस्थानम् बोर्ड भंग करने पर अखिल भारतीय संत समिति ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
पूरे देश में लागू किया जाए धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय-महंत जसविन्दर सिंह हरिद्वार, 8 दिसम्बर। अखिल भारतीय संत समिति एवं श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल ने देवस्थानम् बोर्ड भंग करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। कनखल स्थित निर्मल अखाड़े में मुख्यमंत्री का आभार […]
देवस्थानम् बोर्ड भंग कर सरकार ने धर्म के अनुरूप निर्णय लिया -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 30 नवम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने देवस्थानम् बोर्ड भंग करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि धर्म के अनुरूप निर्णय लेने के लिए युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधुवाद के पात्र हैं। देवस्थानम् बोर्ड भंग कर सरकार ने संत […]
चंद्रमा की शीतल मधुर किरणों के समान है श्रीराम कथा-आचार्य बालकृष्ण
हरिद्वार, 13 जून। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा है कि प्रभु श्रीराम की कथा सारे जगत को पवित्र करने का माध्यम है और चंद्रमा की शीतल मधुर किरणों के समान है। श्रीराम कथा भव रोग को दूर करने की एक औषधि है। जिसका पान हमेशा करते रहना चाहिए। कनखल स्थित श्री […]