हरिद्वार, 6 अप्रैल। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्रि संसार को संचालित करने वाली आद्यशक्ति मां भगवती की आराधना का पर्व है। वह सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी है और नवरात्र पर्व इन्हीं जगत जननी को समर्पित है। नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में पांचवी नवरात्र पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में कन्याओं को मां का साक्षात स्वरूप माना गया है। इसलिए कन्या पूजन के बिना नवरात्रि व्रत अधूरा है। हमें देवी स्वरूपा बालिकाओं के संरक्षण संवर्धन के लिए समाज को जागरूक करना चाहिए। शिक्षा के अभाव में आज भी कई लोग बालक बालिका में असमानता मानते हैं। जोकि एक सभ्य समाज पर सवाल खड़ा करता है। बेटियां साक्षात देवी स्वरूपा हैं और एक मां और बहन के रूप में समस्त जगत का कल्याण कर रही हैं। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी बहुत ही दयालु एवं कृपालु हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करती हैं। नवरात्रि पवित्रता शक्ति और दिव्यता का प्रतीक है। जिनमें मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को श्रद्धा पूर्वक मां की शरण में आकर स्वयं को कृतार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जगत में जब जब तामसी आसुरी और क्रूर लोग प्रबल होकर सात्विक उदार आत्मक एवं धर्म निष्ठ लोगों को छलते हैं। तब देवी धर्म संस्थापना हेतु अवतार धारण करती हैं। देवीतत्व का अत्यधिक लाभ लेने के लिए संपूर्ण नवरात्र मां की आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित रोहित डबराल, पंडित नवल टेस्टवाल, पंडित अमित बेलवाल, विशाल कश्यप, संजय कश्यप, मोहित राठौर, मोगली, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
कुंभ मेले में गंगा स्नान से मिलता है सहस्त्र गुणा पुण्य फल-स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती
हरिद्वार, 9 अप्रैल। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि आध्यात्मिक उत्थान एवं धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति के लिए एक ही स्थान पर एकत्रित होने वाले धार्मिक एवं श्रद्धावान समुदाय का सम्मेलन एवं लोक आस्था का महापर्व कुंभ मेला मनुष्य को पापों से मुक्त करता है और भवसागर से पार लगाता है। श्री […]
राष्ट्र की एकता अखण्डता एवं सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में संत महापुरूषों की अहम भूमिका-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 21 नवम्बर| अखाड़ा परिषद एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता एवं सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। मायापुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा […]
जटाधारी भगवान शिव की आराधना से सिद्ध होते हैं सभी मनोरथ-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 10 अगस्त। लोककल्याण के उद्देश्य से पूरे सावन माह श्री दक्षिण काली मंदिर में चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव आराधना निरंतर जारी है। मंगलवार को स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से भोलनाथ का श्रंग्रार व जलाभिषेक किया तथा फलों व मिष्ठान का भोग […]