हरिद्वार, 2 अप्रैल। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा है कि वेदों और पुराणों की रक्षा और दुष्टों के दलन के लिए मां जगदंबा का अवतरण हुआ है। मां जगदंबा की कृपा से सारे विश्व का संचालन होता है और उनके अलावा कोई अविनाशी नहीं है। बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर 51 पंडितों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कर मां भगवती की आराधना की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहां कि शक्ति संप्रदाय में मां भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना गया है। जो बहुत ही ममतामई और करुणामई है और अपने भक्तों पर सदा ही करुणा बरसाती हैं। जिस प्रकार माता अपने पुत्रों से हमेशा स्नेह रखती हंै। उसी प्रकार देवी भगवती अपनी शरण में आए हुए सदाचारी लोगों पर सदैव कृपा बरसाती हैं। जो श्रद्धालु भक्त मां भगवती की शरण में आ जाता है। उसका स्वयं ही कल्याण हो जाता है। स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष पूजा विशेष फलदाई होती है। क्योंकि नवरात्रि ही ऐसा पर्व है। जिसमें महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की साधना करके जीवन को सार्थक किया जा सकता है। मां भगवती दुर्गा को जगत जननी भी कहा जाता है और वही पूरे संसार को उत्पन्न करने वाली हैं। इसलिए सभी को सच्चे मन से संपूर्ण नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना करते हुए सतकर्मों का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि सात्विक जीवन जीने वाले की मां हर कठिनाई दूर करके सुख समृद्धि प्रदान करती है और उसके जीवन की सभी दुश्वारियां दूर हो जाती हैं। देवी भगवती दुर्गा सभी देवी देवताओं के अंशु से उत्पन्न और शृंगारित है और सभी देवताओं में सर्वाधिक बलशाली हंै। एकमेव देवी की आराधना से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। इस प्रकार देवी परम कल्याणकारी व महाशक्ति स्वामिनी है। जिन की कृपा से हर एक कार्य सहज व सरल रूप से संपन्न हो जाता है। इसलिए सभी को मां भगवती का पूजन सच्चे और सात्विक मन से अवश्य करना चाहिए इसी में सब कुछ समाहित है।
Related Articles
राम मंदिर निर्माण के लिए निर्मल अखाड़े ने दिया 2.51 लाख रूपये का सहयोग
विक्की सैनी सभी के सहयोग से भव्य व दिव्य बनेगा श्रीराम मंदिर-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्रीहरिद्वार, 1 फरवरी। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री महाराज ने राम मंदिर निर्माण के समर्पण राशि के तहत 2.51 लाख रूपये का चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क […]
आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज संभालेंगे आनन्द अखाड़े की पेशवाई की कमान
राकेश वालिया हरिद्वार, 2 मार्च। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति का शिखर उत्सव कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की अदभूत पहचान है। जो विश्व भर में धर्म की पताका को फहराता है। कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालु भक्त पतित पावनी मां गंगा में स्नान व आचमन कर […]
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के निधन से एक युग का अंत हुआ है- महंत जसविंदर सिंह
हरिद्वार, 5 अक्तूबर। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज की षोडशी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अखाड़े में शब्द कीर्तन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि […]