हरिद्वार, 28 जनवरी। निराला धाम आश्रम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव त्रिनेत्र धारी भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त आशा लेकर नागेश्वर महादेव के निमित्त आते हैं। भगवान आशुतोष उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भूपतवाला स्थित निराला धाम आश्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 41 दिवसीय विराट शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा महाराज द्वारा विश्व कल्याण के लिए प्रारंभ किए गए शिवशक्ति महायज्ञ से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है और प्राणियों में सद्भावना जागृत होती है। उन्हीं की प्रेरणा से प्रतिवर्ष विश्व कल्याण के लिए यह यज्ञ आयोजित किया जाता है। नागेश्वर महादेव गद्दी पर आने वाले सभी श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में पहुंचते हैं और उनका कल्याण अवश्य ही निश्चित होता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा एक विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष थे। जिन्होंने सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया और गंगा तट से अनेकों सेवा प्रकल्प चलाकर राष्ट्र को मानव सेवा का संदेश दिया। समाज कल्याण में उनका अहम योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता आशा भारती के कृपा पात्र शिष्य स्वामी नित्यानंद ने बताया कि पूज्य गुरुदेव राजमाता आशा भारती विश्व कल्याण के लिए प्रतिदिन पांच यज्ञ करती हैं और अपनी कठोर साधना के माध्यम से भक्तों के कल्याण के लिए 41 दिन नागेश्वर महादेव गद्दी पर आसन ग्रहण करती हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के तपोबल से भारत विश्व में एक अलग स्थान रखता है और संत महापुरुषों के आशीर्वाद से ही भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
Related Articles
भारतीय संस्कृति की धरोहर है कुंभ मेला-महंत मोहनदास खाकी
हरिद्वार, 24 अप्रैल। अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदीय खाकी अखाड़े के महंत मोहनदास खाकी महाराज ने कहा है कि देश दुनिया में धर्म का प्रचार प्रसार करने में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है और वैष्णव संत अपनी परंपराओं के साथ पूरे विश्व में एक अलग स्थान रखते हैं। बैरागी कैंप स्थित खाकी अखाड़े में श्रद्धालु […]
संत समाज ने धूमधाम से मनायी तुलसीदास जयंती
श्रीराम के परम भक्त थे तुलसीदास-बाबा हठयोगी हरिद्वार, 4 अगस्त। संपूर्ण भारत वर्ष में महान ग्रंथ श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास महाराज के स्मरण में संत समाज ने धूमधाम से तुलसी जयंती मनाई। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों ने तुलसी चैक पर पूजा अर्चना कर श्री रामानंद आश्रम तक भव्य […]
स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए जिलाधिकारी से मिला संतों का प्रतिनिधिमण्डल
स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना में सहयोग करे प्रशासन-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह हरिद्वार, 20 जुलाई। विरक्त शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति की प्रतिस्थापना हेतु कई संतों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला अधिकारी सी रविशंकर से भेंट वार्ता की। इस दौरान संतों ने जिला अधिकारी को स्वामी वामदेव महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक भी […]