हरिद्वार, 4 जनवरी। ज्वालापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ब्रजरानी को टिकट दिए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में हुए क्षेत्र के विकास से प्रभावित ग्रामीणों ने कांग्रेस हाईकमान से ब्रजरानी को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। किसान नेता पदम् रोड़ ने ब्रजरानी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि ब्रजरानी कर्मठ व जुझारू नेता हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र का जितना विकास किया है। उसे आज भी क्षेत्र के लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान को उन्हें प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। अनीस अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेत्री ब्रजरानी क्षेत्र की समस्याओं से वाकिफ हैं। जिलां पंचायत अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने कई समस्याओं का समाधान कराने के साथ विकास में योगदान किया। कांग्रेस पार्टी को उन्हें ज्वालापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाना चाहिए। ब्रजरानी भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगी। रियासत प्रधान ने कहा कि ब्रजरानी शिक्षित महिला हैं। महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों के बीच उनकी गहरी पैठ व लोकप्रियता को देखते हुए विधानसभा चुनाव में उनकी जीत निश्चित है। कांग्रेस हाईकमान को उन्हें टिकट देना चाहिए। क्षेत्र के आम लोगों के साथ अधिकांश कार्यकर्ता भी उनके पक्ष में है। ऐसे में जनभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस को ब्रजरानी को ही प्रत्याशी बनाना चाहिए।
Related Articles
पूर्वांचल उत्थान संस्था के वार्षिक चुनाव की घोषणा जल्द ** पूर्वांचली लोक परंपरा, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित है: पूर्वांचल उत्थान संस्था हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के रिनुअल के साथ आनलाईन रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही तेजी से चल रही है। इसके पूर्व संस्थागत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी की घोषणा एवं चुनाव कार्यक्रम […]
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डा.भीमराव अंबेडकर को किया नमन
संविधान निर्माण कर डा.अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दी-संजय सैनी हरिद्वार, 14 अप्रैल। भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर के अंबेडकर नगर में डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए […]
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
विक्की सैनी हरिद्वार। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को विधायक आदेश चैहान सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने झाड़ू लेकर विभिन्ना स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और स्वच्छता रखने की अपील भी की। बुधवार को जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में 17 […]