हरिद्वार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री पर रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने बिना हिचकिचाहट के कई बड़े फैसले किए। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसरा चरण भी अटल राज में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार के ऐतिहासिक फैसले थे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रखर वक्ता थे। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि सहज और सरल हृदय के धनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में देश का विकास तेजी से हुआ। भाजपा नेता सुबे सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया। उन्हें सभी दलों के नेता स्नेह करते थे। सभी को उनके बताए रास्ते पर चलते देश के विकास में योगदान करना चाहिए। इस दौरान पंकज उपाध्याय, संजय सिंह, विपिन शर्मा, अमित वालिया, सनी, कमल राजपूत, अजय बबली, पिंटू प्रधान, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
सीवर लाईन डालने के नाम पर जनता को भ्रमित कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता-नागेंद्र राणा
हरिद्वार। भाजपा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा है कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। जगजीतपुर क्षेत्र में अधिकांश जगह पर सीवर लाइन डल चुकी है। बाकी बचे क्षेत्रों में सीवर लाइन डालने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीवर लाइन के लिए […]
दलित संगठनों ने पंकज लांबा के परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की
विक्की सैनी हरिद्वार, 13 दिसंबर। दलित संगठनों ने स्व.पंकज लांबा को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और सरकार से उनके परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता, पत्नि का सरकारी नौकरी तथा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की मांग की है। इस दौरान एक 13 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी। […]
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान किया गया प्रारंभ
विगत एक माह तक निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर पूरे उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका प्रारंभ हरिद्वार से किया गया। पार्टी अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने बताया कि सदस्यता के […]