Politics

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प

हरिद्वार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री पर रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने बिना हिचकिचाहट के कई बड़े फैसले किए। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसरा चरण भी अटल राज में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार के ऐतिहासिक फैसले थे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रखर वक्ता थे। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि सहज और सरल हृदय के धनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में देश का विकास तेजी से हुआ। भाजपा नेता सुबे सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया। उन्हें सभी दलों के नेता स्नेह करते थे। सभी को उनके बताए रास्ते पर चलते देश के विकास में योगदान करना चाहिए। इस दौरान पंकज उपाध्याय, संजय सिंह, विपिन शर्मा, अमित वालिया, सनी, कमल राजपूत, अजय बबली, पिंटू प्रधान, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *