हरिद्वार, 4 दिसम्बर। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को 11 लाख रुपए का चेक सौंपा। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में चंपत राय ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और नारियल प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम करोड़ों सनातन प्रेमियों के आराध्य हैं। जिनका आदर्श पूर्ण जीवन सभी को प्रेरणा देता है। अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य श्री रामलला के मंदिर में सभी सनातन प्रेमियों को बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। क्योंकि सभी के सहयोग से ही विश्व दर्शनीय अद्भुत व अकल्पनीय प्रभु श्री राम का मंदिर निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि बरसों की प्रतीक्षा के बाद राम भक्तों की प्रतिज्ञा पूरी हुई है और राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। चंपत राय मंदिर निर्माण के लिए संत महापुरुषों से लगातार आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भगवान श्री राम इन्हें दीर्घायु प्रदान करें। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि संत महापुरुषों के आशीर्वाद से जल्द ही प्रभु श्री राम का मंदिर स्थापित होगा और संत महापुरुषों के सानिध्य में ही भगवान श्री राम के मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं। जो देश दुनिया में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की पताका को फहरा रहे हैं। अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है और चारों ओर से संत महापुरुषों से सराबोर है। जहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों के अंतः करण में एक धार्मिक ऊर्जा का संचार होता है। राम मंदिर निर्माण के साथ संत महापुरुषों के दर्शन प्रत्येक सनातन प्रेमी को अयोध्या में प्राप्त होंगे और देश दुनिया में भारत का गौरव और बढ़ेगा। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।
Related Articles
राष्ट्र उत्थान में गुरू गोविंद सिंह का अहम योगदान-विनिंदर कौर सौढ़ी
हरिद्वार, 9 जनवरी। सती घाट स्थित गुरू अमरदास महाराज की तपस्थली डेरा बाबा दरगाह सिंह गुरूद्वारा तीजी पातशाही में भी गुरू गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए परमाध्यक्ष विनिंदर कौर सोढ़ी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले गुरू गोविंद […]
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संतों ने किया गोला साहिब पूजन
देश दुनिया में सनातन धर्म की पताका फहरा रहे हैं संत महापुरूष-श्रीमहंत महेश्वरदास हरिद्वार, 8 नवम्बर। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के तत्वाधान में रामधाम गंगेश्वर धाम में रमता एवं भ्रमणशील जमात के साधु संतों द्वारा गोला साहिब भगवान की पूजा अर्चना की गई और विश्व कल्याण की कामना के साथ राष्ट्र में एकता अखंडता […]
श्री गुरूनानक देव ने समाज को नई दिशा प्रदान की-प्रेमचंद अग्रवाल
हरिद्वार, 15 सितम्बर। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय इतिहास में गुरुओं का महत्वपूर्ण स्थान है और गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप है। जो अपने शिष्य का संरक्षण कर उसके जीवन को सवारते हैं। श्री गुरु नानक देव ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज को एक नई […]