हरिद्वार, 10 सितंबर। शुकदेव कुटी के परमाध्यक्ष महंत बलवंत सिंह महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि राज्य की कमान कुशल नेतृत्व क्षमता वाले तथा कर्मठ ईमानदार व साफ छवि वाले सेवानिवृत लेफिटनेंट जर्नल गुरमीत सिंह की नियुक्ति से राज्य की प्रगति सुनिश्चित होगी। उनका अनुभव अवश्य ही राज्य हित में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों से राज्यपाल गुरमीत सिंह भलीभांति परिचित हैं। भारतीय सेना में लेफिटनेंट जर्नल की कमान भी उनके द्वारा संभाली गयी। उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों भरा है। उत्तराखण्ड की गौरवशाली परंपरांओं को आगे बढ़ाने में नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह निर्णायक भूमिका निभाएंगे। संत महापुरूषों की तपस्थली देवभूमि तीर्थ के रूप में देश दुनिया में जानी जाती है। मां गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। उन्होंने मां गंगा से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि संत समाज भी नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह की नियुक्ति से हर्षित है। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं देवभूमि की आलोकिक एवं पौराणिक सिद्ध पीठों पर श्रद्धालु भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। वह लोग भाग्यशाली हैं। जो ऐसे शीर्ष पदों पर उत्तराखण्ड में आसीन हैं। उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत बलवीर सिंह, महंत सुरजीत सिंह, महंत दलवीर सिंह, महंत रवि सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत संदीप सिंह ने भी नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह को बधाई दी।
Related Articles
चंद नौसिखियों के सहारे चुनाव मैदान में उतरे सतपाल ब्रह्मचारी, पुराने कांग्रेसी दिग्गजों ने किया किनारा
विक्की सैनी हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी चुनाव प्रचार के दौरान अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं कांग्रेस से टिकट फाइनल होने के बाद चुनाव प्रचार को निकले सतपाल ब्रह्मचारी महाराज के विरोधी खुलकर तो सामने नहीं आ रहे हैं परंतु महाराज का सहयोग करने को भी आगे नहीं […]
विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी से बर्खास्त करे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-हेमा भण्डारी
विक्की सैनीहरिद्वार, 6 नवंबर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से आडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आए खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए हेमा भण्डारी ने कहा कि विवादों से […]
नरेंद्र प्रधान बने जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के महामंत्री
पत्रकारों के हित के लिए जिला प्रेस क्लब सदैव तत्पर है-राकेश वालिया हरिद्वार, 10 सितंबर। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजिस्टर्ड की एक अहम बैठक रानीपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रिक्त चल रहे महामंत्री पद पर नरेंद्र प्रधान को चुना गया इस। दौरान सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने उन्हें […]