हरिद्वार, 1 सितंबर। पुरूषार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने के लिए संतो को एकजुट होकर आगे आना होगा। किसी भी देश को धर्म सत्ता व राजसत्ता के समन्वय से ही उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है। भूपतवाला स्थित आश्रम में प्रैस को जारी बयान में निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि वर्तमान में देश एक बुरे दौर से गुजर रहा है। सनातन धर्म पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। साजिश के तहत हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है और सनातन धर्म को धीरे-धीरे मिटाने का प्रयास भी हो रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने देश के सभी संत महापुरुषों से अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही समाज में फैल रही कुरीतियों को मिलजुल कर ही समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हिंदू समाज नहीं जागा तो वह दिन दूर नहीं जब संपूर्ण देश इस्लामीकरण की ओर अग्रसर होगा। स्वामी सत्यविजय सरस्वती महाराज ने कहा कि समस्त हिंदू समाज को आज एकजुट होने की आवश्यकता है। तभी देश को खंडित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए संत समाज ही अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए संत महापुरुष आगे आकर लोगों को जागरूक कर एकजुट करें और हिंदू परिवार अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर धर्म के प्रति समर्पित बनाएं। जिससे आने वाली पीढ़ी भी धर्म और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझ सके। उन्होंने कहा कि संत महापुरूष अनादि काल से समाज का मार्गदर्शन कर नई दिशा प्रदान करते चले आ रहे हैं। लोगों को भी जागरूक रहकर अपने धर्म के प्रति समर्पित रहना होगा। धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
Related Articles
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में धूमधाम से मनाई गई भगवान कपिल मुनि की जयंती
विद्वान और सांख्य दर्शन के महान प्रवर्तक थे भगवान कपिल मुनि-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार, 16 सितम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा है कि भगवान कपिल मुनि आदि सिद्धि और आदि विद्वान और सांख्य दर्शन के महान प्रवर्तक थे। जो प्रत्येक कल्प के […]
त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत कृष्णलाल महाराज -महंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार, 25 दिसम्बर। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में ब्रह्मलीन महंत कृष्णलाल महाराज का श्रद्धांजलि समारोह मनाया गया। जिसमें अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में शबद कीर्तन और अरदास कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए महंत कृष्णलाल महाराज को संतों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा […]
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल से की चर्चा
राकेश वालिया मां गंगा के आशीर्वाद से समाप्त होगा कोरोना-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी हरिद्वार, 21 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर निरंजनी अखाड़े में विशेष चर्चा की। इस दौरान महाकुंभ मेले के शाही स्नान के स्वरूप को लेकर व […]