हरिद्वार, 27 जुलाई। नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। महादेव शरण में आने वाले किसी भी भक्त को निराश नहीं करते हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। सावन के तीसरे दिन भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन मास अत्यन्त प्रिय है। सावन में पवित्र अंतःकरण से प्रतिदिन महादेव का जलाभिषेक करने वाले भक्त के जीवन से दुख दरिद्रता सदैव के लिए दूर हो जाती है। जीवन में किसी प्रकार का संकट नहीं रहता है। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति को दिए वचन को निभाने के लिए भगवान शिव पूरे सावन मास में कनखल स्थित अपनी ससुराल में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। भोले बाबा इतने अधिक कृपालु हैं कि भक्त द्वारा भक्ति भाव से किए गए जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर कृपा कर देते हैं। परंतु जो भक्त जलाभिषेक महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, वह विशेष कृपा के पात्र बनते हैं। भगवान शिव की कृपा से साधक के सभी दोष दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की कृपा पात्र करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावन में पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में या घर में ही महादेव की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए।
Related Articles
जन-जन के आराध्य है प्रभु श्री राम- महंत कृष्ण मुनि
हरिद्वार 21 मार्च। सतगुरु ओमदास ट्रस्ट आश्रम के अध्यक्ष महंत कृष्ण मुनि महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान है। भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। जिसका अनुसरण कर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को भवसागर से […]
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाघंबरी मठ में उत्सव
प्रयागराज: चंद्रयान-3 सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर संगम नगरी प्रयागराज में बाघंबरी मठ में भी उत्सव जैसा माहौल रहा। मंठ में एक साथ बैठकर चंद्रयान-3 को लाइव टीवी पर देखा गया। संतो, बटुकों और महंत बलबीर गिरी जी महाराज चंद्रयान की सफलता के […]
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है-महामण्डलेश्वर पूजानंद सरस्वती
हरकी पैड़ी पर किया भोजन प्रसाद वितरण हरिद्वार, 21 दिसम्बर। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूजा नंद सरस्वती ने हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर गरीब निराश्रितों को भोजन प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने सभी लोगों से मास्क लगाने की अपील करते हुए कहा कि गरीब, असहाय, निराश्रित व्यक्तियों को भोजन […]