हरिद्वार, 27 जुलाई। नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। महादेव शरण में आने वाले किसी भी भक्त को निराश नहीं करते हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। सावन के तीसरे दिन भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन मास अत्यन्त प्रिय है। सावन में पवित्र अंतःकरण से प्रतिदिन महादेव का जलाभिषेक करने वाले भक्त के जीवन से दुख दरिद्रता सदैव के लिए दूर हो जाती है। जीवन में किसी प्रकार का संकट नहीं रहता है। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति को दिए वचन को निभाने के लिए भगवान शिव पूरे सावन मास में कनखल स्थित अपनी ससुराल में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। भोले बाबा इतने अधिक कृपालु हैं कि भक्त द्वारा भक्ति भाव से किए गए जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर कृपा कर देते हैं। परंतु जो भक्त जलाभिषेक महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, वह विशेष कृपा के पात्र बनते हैं। भगवान शिव की कृपा से साधक के सभी दोष दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की कृपा पात्र करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावन में पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में या घर में ही महादेव की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए।
Related Articles
संत समाज ने किया युवाओं से स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आवाहन
भारतीय इतिहास में त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की महान विभूति थे स्वामी दयानंद सरस्वती- महंत कृष्ण मुनि हरिद्वार 12 फरवरी। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की जयंती के अवसर पर कनखल स्थित सतगुरु ओम दास ट्रस्ट आश्रम में संतो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भारत की एक महान विभूति बताया। प्रेस को जारी बयान […]
मानव और प्रकृति के बीच संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक-स्वामी रविदेव शास्त्री
हरिद्वार, 25 जुलाई। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज के सानिध्य में संतो ने बैरागी कैंप क्षेत्र में 108 पौधों का रोपण किया। इस दौरान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्र भी मौजूद रहे। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में असीमित प्रगति […]
आद्य गुरू शंकराचार्य के उपदेशों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा-स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती
सूरत गिरी बंगले में होगा दो दिवसीय संत समागम हरिद्वार, 6 अप्रैल। कर्नाटक की सांस्कृतिक नगरी मैसूर मंडल के कृष्णराज नगर स्थित वेदांत भारती संस्था की ओर से कनखल सन्यास मार्ग स्थित सूरत गिरी बंगले में दो दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। सात व आठ अप्रैल को आयोजित होने वाले संत […]