Dharm

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाघंबरी मठ में उत्सव


प्रयागराज: चंद्रयान-3 सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर संगम नगरी प्रयागराज में बाघंबरी मठ में भी उत्सव जैसा माहौल रहा। मंठ में एक साथ बैठकर चंद्रयान-3 को लाइव टीवी पर देखा गया। संतो, बटुकों और महंत बलबीर गिरी जी महाराज चंद्रयान की सफलता के साक्षी बने। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने कहा कि चंद्रयान 3 चांद पर सफल होने से हमारा देश और ऊंचाइयों को छुऐगा और विश्वगुरु बनेगा।
भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त की शाम को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड किया। इससे पहले सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाघंबरी मठ में भोर ब्रह्म मुहूर्त में रुद्राभिषेक और हवन किया गया। इस मिशन के लिए संतों और बटुकों ने प्रार्थनाएं की। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा की। मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देख ली है। चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। उन्होंने सफलता पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *