हरिद्वार, 25 जुलाई। श्रावण मास के पहले दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए निराला धाम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तथा शिव कृपा से सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है। भूपतवाला स्थित आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व समझाते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले महादेव शिव की आराधना व पूजा अर्चना कभी निष्फल नहीं जाती। सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिवर्ष नागेश्वर महादेव गद्दी पर शिव पूजन का विशेष आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होते हैं। देवों के महादेव भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। अपनी शरण में आए हुए प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का भगवान शिव अवश्य ही कल्याण करते हैं। जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा द्वारा प्रारम्भ की गयी शिव आराधना समस्त विश्व को आशीर्वाद प्रदान करती है।
Related Articles
स्वयंभू हैं देवों के देव महादेव भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 13 अगस्त। देवों के देव महादेव भगवान शिव स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वाेच्च सत्ता हैं, विश्व चेतना और ब्रह्मांड के अस्तित्व के आधार हैं। जो सहज ही प्रसन्न हो जाने वाले एवं मनोवांछित फल प्रदान करने वाले हैं। उक्त उद्गार निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण […]
निरंजनी अखाड़ें में बनाएं जाएंगे एक लाख नागा सन्यासी-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 3 अप्रैल। निरंजनी अखाड़े के आचार्य म.म.स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एक लाख नागा संयासी तैयार किए जाएंगे। जो सनातन धर्म की रक्षा में योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 12 संतों को महामण्डलेश्वर पदवी भी प्रदान की जाएगी। निरंजनी अखाड़ा सनातन संस्कृति व धर्मरक्षा […]
श्री गुरूनानक देव ने समाज को नई दिशा प्रदान की-प्रेमचंद अग्रवाल
हरिद्वार, 15 सितम्बर। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय इतिहास में गुरुओं का महत्वपूर्ण स्थान है और गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप है। जो अपने शिष्य का संरक्षण कर उसके जीवन को सवारते हैं। श्री गुरु नानक देव ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज को एक नई […]