हरिद्वार, 30 जून। धर्म के मार्ग पर चलने वालों की हमेशा विजय होती है। क्योंकि ईश्वर की शक्ति से बड़ी संसार में और कोई शक्ति नहीं है। उक्त उद्गार भूपतवाला स्थित अन्नपूर्णा आश्रम के परमाध्यक्ष बाबा बंशी वाले महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संतो का जीवन सदैव परोपकार को समर्पित रहता है और संत महापुरूष सदैव ही अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। बाबा बंशी वाले महाराज ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण संसार विपत्ति के दौर से गुजर रहा है। लेकिन परिस्थितियां कैसी भी हों। व्यक्ति को अपना मनोबल सदैव ऊंचा रखना चाहिए। किसी भी महामारी को लड़कर व संगठित होकर ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई विपत्ती आयी है तो संतों ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाकर देश व समाज की सेवा की है। संत अपने प्रवचनों के माध्यम से सदैव ही समाज को मानव सेवा की प्रेरणा देकर धर्म व संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए प्रेरित करते हैं। जिससे आज की युवा पीढ़ी उच्च संस्कारों को ग्रहण कर पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर रही है। गुरूकुल परंपरा के माध्यम से भारत का पूरे विश्व में एक अलग स्थान रहा है। आज देश को आवश्यकता है कि संस्कृत व संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करने के लिए अधिक से अधिक गुरूकुलों की स्थापना की जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी भारतीय इतिहास और ऋषि परंपरा को जान पहचान कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करे। उन्होंने युवा संतों से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में सुसंस्कारों का संचार कर उन्हें धर्म की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए प्रेरित करें। क्योंकि धर्म की रक्षा से ही भारत की एकता और अखण्डता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन अवश्य करें। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
Related Articles
जग के पालनहार हैं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम-महंत रघुवीर दास
हरिद्वार, 11 अप्रैल। सुदर्शन आश्रम के अध्यक्ष महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जग के पालनहार हैं और प्रत्येक भारतवासी के कण-कण में विराजमान हैं। उनका आदर्श पूर्ण जीवन भारत की महान विरासत को दर्शाता है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। […]
स्वामी बालकानंद गिरी महाराज से मिले श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री चंपत राय
विक्की सैनीजन-जन के आराध्य हैं प्रभु श्रीराम-आचार्य स्वामी बालकानंद गिरीहरिद्वार, 13 जनवरी। श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट पहुंचकर आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज से राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की। चंपत राय ने स्वामी बालकानंद गिरी महाराज […]
मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक कर चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की
हरिद्वार, 8 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की और संतों से आशीर्वाद लिया। […]