हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने किसान कांग्रेस की सदस्यता ली। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने नए कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जगजीतपुर निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश वालिया ने एक बार फिर भाजपा सरकार सर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा के कार्यकाल में किसान युवा वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। बेरोजगारी अपने पूर्ण चरम पर है। उससे हताश होकर युवा वर्ग बड़ी तादाद मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही युवाओं के हित सुरक्षित है। पार्टी कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। गढ़वाल मंडल महासचिव अमन कुमार व राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। मजदूर किसान की पार्टी है और सभी का हित कांग्रेस पार्टी में है।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिटलर नरेंद्र मोदी जबरदस्ती किसानों पर कानून थोप रहे हैं, जबकि किसान इस कानून को नहीं चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हर वक्त खड़ी है। पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर, युवा विरोधी पार्टी है।भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार हो गए हैं। व्यापार चौपट हो गया है। सदस्यता लेने वालों में कार्तिक आनंद जिला उपाध्यक्ष, मोनू कुमार जिला सचिव, दुशांत, सुमित,जरावरे, महेंद्र सिंह संगठन मंत्री और कार्यकर्ताओं को सदस्यता पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर नरेश सेमवाल, सुंदर सिंह मनवाल , अनुज चौधरी, भोपाल सिंह, मिथुन, अजय नौटियाल, आकाश वालिया आदि उपस्थित रहे ।
Related Articles
जिला महानगर कांग्रेस ने फूकां भाजपा सरकार का पुतला
राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा:- सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा के लोग ओछी हरकत कर रहे हैं, […]
जनता की कसौटी पर खरी उतर रही आम आदमी पार्टी – संजय सैनी
पूर्व जिला सचिव एससीएसटी मोर्चा और विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार मुखिया ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया । पार्टी जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में अजय कुमार मुखिया ने पार्टी का दामन थामा । पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने हेमा भण्डारी के प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा […]
बिहार पूर्वांचल एकता मंच ने आयोजित किया सामाजिक सदभाव कार्यक्रम
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के गुप्तानंद आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ओमानंद महाराज के संयोजन में बिहार पूर्वांचल एकता मंच के द्वारा सामाजिक सदभाव लिट्टी चोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बिहार का मुख्य व्यंजन लिट्टी चोखा खिलाकर सदभाव प्रेम भाईचारे का संदेश दिया गया।इस मौके पर भाजपा पूर्व विधायक संजय गुप्ता व भाजपा ओबीसी मोर्चा […]