हरिद्वार, 31 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा है कि भारत को आजाद हुए लगभग 74 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अंग्रेजों एवं मुगलों द्वारा शुरू की गई परंपराओं का अभी तक हम दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भारत पर आक्रमण कर वर्षों तक भारत पर शासन किया। भारत के टुकड़े करने की कोशिश की। उन्हीं के नाम पर सड़क मार्गों का नाम भारत में लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में अकबर, हुमायूं, बाबर आदि नाम के मार्गों का बोर्ड लिख दिया जाता है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता को छिन्न करने वाले अंग्रेजों एवं मुगल शासकों के नाम से लगाए गए बोर्ड को सड़कों से हटाया जाए और उनकी जगह देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, वीर अब्दुल हमीद, अटल बिहारी वाजपेयी आदि के नाम से मार्गो का नाम रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुगल शासकों ने एवं अंग्रेजों ने गद्दारी कर भारत के लोगों पर अत्याचार कर वर्षों तक राज किया और देश को बांटने का काम किया। अब भारत देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद केंद्र सरकार एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग करती है कि देश के वीर सपूतों जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके नाम से सड़क मार्गों को जाना जाए और अंग्रेजों एवं मुगल शासकों के नाम के बोर्ड भारत के सभी मार्गो से हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि देश के युवा भी इस बात से काफी नाराज हैं। लेकिन खुलकर कर कोई बात अपनी नहीं रख पा रहा है, यह अलग बात है। इसलिए अखाड़ा परिषद मांग करती है कि चंद्रशेखर आजाद, गुलजारी लाल नंदा जैसे बलिदानी महापुरुषों के नाम पर भारत में सड़कों का नाम रखा जाए।
Related Articles
मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है-स्वामी निगमबोध तीर्थ
हरिद्वार, 25 मई। महामंडलेश्वर स्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज ने कहा है कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गरीब असहय की सहायता करने से जन्म जन्मांतर के पुण्य का उदय होता है। भूपतवाला स्थित निगम कुटीर वेद मंदिर आश्रम में अन्न क्षेत्र प्रारंभ किया गया। जिसमें प्रतिदिन हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की […]
महंत रघुमुनि महाराज ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट वार्ता
राम मंदिर निर्माण से हुआ देश में नई चेतना का संचार- महंत रघुमुनि हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत रघुमुनी महाराज ने उज्जैन पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेशवराश्रम महाराज से भेंट वार्ता की। इस दौरान महंत रघुमुनी महाराज ने जगतगुरु शंकराचार्य को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत कर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान […]
मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भगवान शिव-राजमाता आशा भारती
विक्की सैनी हरिद्वार, 11 जुलाई। भगवान भोलेनाथ संसार की सबसे बड़ी शक्ति कहलाते हैं। इनकी शरण में जो श्रद्धालु भक्त सच्चे मन से इनकी पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उक्त उद्गार भूपतवाला स्थित निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती ने सिद्धपीठ नागेश्वर गद्दी पर श्रद्धालु भक्तों को […]