Dharm

धर्म सत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से ही देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा-स्वामी बालकांनद गिरी

विक्की सैनी

हरिद्वार, 4 मार्च। केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम पहुंचकर आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से ही देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। संत महापुरुषों ने सदैव राष्ट्र की उन्नति में अपना अहम योगदान प्रदान किया है और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में महापुरुषों का सदैव अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में साध्वी निरंजन ज्योति देश के प्रति एवं धर्म के प्रति ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को एक सशक्त राष्ट्र बना रहे हैं। मोदी राज में देश रामराज्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी महापुरुषों का राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा होने जा रहा है। हजारों भक्तों के बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आई है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के आशीर्वाद से कुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान में संतों का हमेशा से ही सहयोग रहा है। संत महापुरुषों के तपोबल, तपस्या एवं पूजा पद्धति से पूरे विश्व में भारत का एक अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि भारत की गुरु शिष्य परंपरा पूरे विश्व में महान है और कुंभ मेला सनातन संस्कृति का शिखर उत्सव है। जिससे प्रभावित होकर विदेशी श्रद्धालु भक्त भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। यह संपूर्ण भारत के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ मेला ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। इस दौरान स्वामी सत्यानन्द गिरी, महंत विकास गिरी, स्वामी नत्थीनंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी, महंत कृष्णानंद गिरी, म.म.स्वामी राजेंद्रानंद, महंत विद्यानंद गिरी, श्रीमहंत नरेंद्र गिरी, महंत गर्भ गिरी आदि संतजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *