Roorkee

विधायक के कैंप कार्यालय के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ, हड़कंप

रुड़की। गंगनहर में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।
बृहस्पतिवार को गंगनहर बंद कर दी गई। इस बीच लोगों ने विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय के पास गंगनहर में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में जाकर गायब हो गया। रेंजर विनय राठी ने बताया कि मगरमच्छ की गंगनहर में तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *