Haridwar

सराहनीय सेवाओं के लिए सीएम ने एसपी रेखा यादव को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित


-दिल्ली पुलिस का चालान काटने वाली महिला पुलिसकर्मी शार्मिला बिष्ट को भी मिला सम्मान


हरिद्वार। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए हरिद्वार जिले की आईपीएस अधिकारी एसपी क्राइम रेखा को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। इसके अलावा हरिद्वार जिले की यातायात पुलिस में तैनात और दिल्ली पुलिस के जवान का चालान काटने वाली तेजतर्रार महिला कांस्टेबल शार्मिला बिष्ट समेत कई पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसपी क्राइम रेखा यादव को सराहनीय सेवाओं के लिए और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह चैहान को विशिष्ट कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया गया। सेवा आधार और विशिष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने निरीक्षक मनोज मैनवाल और उपनिरीक्षक मनोहर भंडारी सहित 09 पुलिस कर्मियों को सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसएसपी अजय सिंह ने सभी पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस का गौरव बढ़ाने की आशा जताई है। इस मौके पर सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और निरीक्षक मनोज मैनवाल, उपनिरीक्षक मनोहर भंडारी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, गीतम सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शार्मिला बिष्ट, कांस्टेबल निर्मल सिंह रांगड़, सतीश नौटियाल, राजेंद्र सिंह को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *