Sports

वल्र्ड पॉवर लिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप में हरिद्वार की संगीता राणा ने जीते तीन स्वर्ण, व्यापारियों ने किया सम्मान


-रूस के पिटर्सबर्ग में संपन्न हुई वल्र्ड पाॅवर लिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता
हरिद्वार। शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने हाल ही में रुस के पिटर्सबर्ग मे संपन्न हुई वल्र्ड पॉवर लिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण जीतकर आई टिहरी विस्थपित शिवालिक नगर कॉलोनी की संगीत राणा को स्मृति चिन्ह देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए। संगीता राणा ने रसिया में जाकर भारत माता का परचम लहराया है। दुनिया भर के खिलाड़ियो में स्वर्ण जीतकर प्रदेश और देश के नागरिकों का मान बढ़ाया है। एक महिला जब घर संभालने के साथ-साथ किसी भी फील्ड में प्रदेश और देश का नाम रोशन करती है तो उसका महत्व दोगुना हो जाता है। कहा कि आज महिलाएं किसी से पीछे नही है। सम्मान ग्रहण करते हुए वल्र्ड चैंपियन संगीता राणा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ती है और आगे बढ़कर जीतने के लिए प्रेरित होते हैं। घरेलू महिला होने के साथ खेलना इतना आसान नहीं होता है, पर समाज के प्यार और सम्मान से और अच्छा करने की हिम्मत आती है। घर और खेल को एक साथ समय देना एक बड़ी चुनौती होती है। परिवार का साथ और समाज का सम्मान ही हमारा पुरस्कार है। मैं आगे भी देश का नाम ऊंचा करने के लिए आगे भी प्रयासरत रहूंगी। इस मौके पर  जिलाध्यक्ष विनीत धिमान ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से समाज को सम्मान होता है। अन्य खिलाड़ियो में आगे बढ़ने की ललक बढ़ जाती है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय, महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू, जिला सचिव विशाल माथुर, जिला सचिव भारत तलुजा, जिला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, ज्वालापुर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, अर्पण ग्रोवर, कनखल अध्यक्ष पंकज सवन्नी, जिला उपाध्यक्ष संगीता बंसल, स्नेहलता चैहान, लक्सर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अरविंद चैधरी, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *