Politics

पैदल तिरंगा यात्रा निकाल कर विशाल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

कुशल मुख्यमंत्री हैं पुष्कर सिंह धामी-विशाल चौहान

हरिद्वार, 31 मार्च। पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर और प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर समाजसेवी विशाल चौहान ने हरिद्वार हर की पौड़ी से पैदल चलकर तिरंगा यात्रा निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उन्हें गंगाजली भंेटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी विशाल चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तिरंगा यात्रा के माध्यम से भेंट करने का उनका संकल्प था। उत्तराखंड की खुशहाली और तरक्की के लिए पुष्कर सिंह धामी एक कुशल मुख्यमंत्री हंै। जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का हित समाहित है और मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत को जो सम्मान मिला है। उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2021 को भी हरिद्वार हर की पैड़ी से देश की राजधानी दिल्ली तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गंगाजल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण जैसे अहम मुद्दों का हल हो पाया है। मोदी सरकार की विदेश नीति भारत को महान बना रही है। देश में समरसता का माहौल है और भविष्य में भी मोदी सरकार विकास के बेहतर कार्य करेगी ऐसी सभी को आशा है। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर भव्य सड़कों का निर्माण हो रहा है। ट्रेनों की हालत पहले से कई गुना अच्छी हो गई है और विकास के अन्य कार्यों के माध्यम से भी भाजपा देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर रही है। अनिल शर्मा एवं विपिन सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ही देश की एकता अखंडता को कायम रखते हुए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे और प्रदेश की खुशहाली और उन्नति के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *