Politics

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने किया हवन पूजन

विक्की सैनी

हरिद्वार 17 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल हरिद्वार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर भीमगोडा बैराज स्थित मां गंगा तट पर हवन आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष ठाकुर सुशील चैहान के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के राज्य मंत्री ठा0 सुषील चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिवस देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को नई उर्जा प्रदान कर रहे है। देश ही नहीं अपितु विदेशों मंे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर विष्वास किया जाता है। मोदी सरकार देश की जनता को सुषासन प्रदान कर रही है। भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। देश आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 6 वर्षो में राम मंदिर तीन तलाक, धारा 370, जनधन महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए उज्जवला जैसी योजनाओं का लाभ मोदी जी के नेतृत्व में मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यकुशलता और दूरगामी सोच का परिचय दिया। आज देश
की जनता उन पर गर्व महसूस करती है। सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है। सबका साथ सबका विकास जैसे नारों के साथ सम्मानित जनता अपने आपको गौरवान्वित समझ रही है। दुनिया में भारत देश शक्तिषाली राष्ट्र बन गया है। चीन जैसे देश भारत की सैन्य शक्ति व परमाणु शक्ति से घबराये हुए हैं। इस अवसर पर तरूण नैय्यर, चंदन चैहान, दिनेश पाण्डे, अजीत कुमार, चंद्रकांत पाण्डे आदि ने हवन यज्ञ में प्रतिभाग कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *