हरिद्वार, 21 मार्च। सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया ने मन्नु चौधरी को जिला अध्यक्ष एवं अक्षय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने सनातन हिन्दू वाहिनी सदस्यता ली। कनखल स्थित सतीकुण्ड स्थित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष व वाहिनी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए अमित वालिया ने कहा कि हिन्दू हितों के लिए सनातन हिन्दू वाहिनी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकजुट होकर संघर्ष करें। हिन्दू समाज के सभी वर्गो को एकजुट करने के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सहयोग करें। एकजुटता व संघर्ष से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित करें। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत की बधाई देते हुए अमित वालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों के चलते ही भाजपा को चार राज्यों में प्रचण्ड बहुमत से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है और देश निरंतर तरक्की कर रहा है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मन्नु चौधरी व जिला उपाध्यक्ष अक्षय ने कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए युवा वर्ग को संगठन से जोड़कर हिन्दू हितों के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर कार्तिक, मनीष, गौरव, रोबिन, अंकुर, उमंग, निशु, अनुराग, गौरव, अमन, शिवम, मुकेश, अभिलाष, कमल, निखिल, आशीष, अंकित, अजय, दिव्यांश, विनय कुमार, विशाल चौहान, जोनी, नितिन जखमोला, अंकुर शर्मा, गौरव बंसल, अमरदीप सिंह, रोबिन आदि मौजूद रहे।
Related Articles
बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनुसूचित जाति के दर्जनों कार्यकर्ता
पार्टी ने मौका दिया तो क्षेत्र का करया जाएगा चहुंमुखी विकास:- संजय सिंह हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में ग्राम सदेपुर में अनुसूचित जाति के लगभग 55 लोग बसपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। संजय सिंह ने इन सभी […]
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने किया भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा का स्वागत
हरिद्वार, 14 अक्टूबर। भाजयुमो जिला महामंत्री बनाए गए विदित शर्मा का अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर स्वागत किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के गढ़वाल संयोजक प्रदीप शर्मा ने कहा कि विदित शर्मा को भाजयुमो जिला महामंत्री बनाकर भाजपा ने […]
किसानों की मांगों का अतिशीघ्र समाधान करे सरकार: महन्त शिवानन्द
राकेश वालिया हरिद्वार, 12 दिसम्बर। युवा भारत साधु समाज के संतों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महन्त जगजीत सिंह महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री महन्त रविदेव शास्त्री महाराज के नेतृत्व में युवा भारत साधु समाज के सन्तांे ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहंुचकर कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र प्रेषित कर […]