हरिद्वार, 10 सितंबर। शुकदेव कुटी के परमाध्यक्ष महंत बलवंत सिंह महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि राज्य की कमान कुशल नेतृत्व क्षमता वाले तथा कर्मठ ईमानदार व साफ छवि वाले सेवानिवृत लेफिटनेंट जर्नल गुरमीत सिंह की नियुक्ति से राज्य की प्रगति सुनिश्चित होगी। उनका अनुभव अवश्य ही राज्य हित में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों से राज्यपाल गुरमीत सिंह भलीभांति परिचित हैं। भारतीय सेना में लेफिटनेंट जर्नल की कमान भी उनके द्वारा संभाली गयी। उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों भरा है। उत्तराखण्ड की गौरवशाली परंपरांओं को आगे बढ़ाने में नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह निर्णायक भूमिका निभाएंगे। संत महापुरूषों की तपस्थली देवभूमि तीर्थ के रूप में देश दुनिया में जानी जाती है। मां गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। उन्होंने मां गंगा से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि संत समाज भी नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह की नियुक्ति से हर्षित है। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं देवभूमि की आलोकिक एवं पौराणिक सिद्ध पीठों पर श्रद्धालु भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। वह लोग भाग्यशाली हैं। जो ऐसे शीर्ष पदों पर उत्तराखण्ड में आसीन हैं। उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंत बलवीर सिंह, महंत सुरजीत सिंह, महंत दलवीर सिंह, महंत रवि सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत संदीप सिंह ने भी नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह को बधाई दी।
