Politics

पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों पर नियंत्रण करे सरकार – रविन्द्र कुमार

गौरव कुमार रसिक

हरिद्वार, 20 फरवरी। न्याय धर्म सभा के जिला प्रभारी रविन्द्र कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों को ठोस रणनीति बनाकर पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों पर नियंत्रण करना चाहिए जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। निम्न स्तर के लोग बढ़ती महंगाई के कारण अपने परिवारों का गुजर-बसर नहीं कर पा रहे हैं। रविन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों पर अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों का असर खाद्य पदार्थों के दामों में साफ तौर से देखा जा सकता है। गृहणियां रसोई नहीं चला पा रही है। फल सब्जी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। रविन्द्र कुमार ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विधान सभा चुनाव में मैदान में उतरने वाली है। जनहित के मुद्दे को प्रदेश भर में उठाये जाने का काम किया जायेगा। पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस राज्यवासियों को अपने शासनकाल में किसी भी प्रकार की कोई राहत उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। अनेकों प्रकार के टैक्स जनता पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में काबिज होने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं। देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत है लेकिन केन्द्र सरकार किसानों की मांगों की कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून में बदलाव होना चाहिए। साथ ही महंगाई पर अंकुश भी लगना चाहिए। रविन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार को पूंजीपतियों से किनारा करना चाहिए। पूंजीपतियों को राहत दी जा रही है लेकिन आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं मिलना केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में न्याय धर्म सभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतार कर आम जनमानस को राहत पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही भाजपा, कांग्रेस को सबक सिखाने का काम किया जायेगा। जनहित के मामलों को प्रमुखता से हल करने के प्रयास न्याय धर्म सभा द्वारा युद्ध स्तर से किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *