Health

कराटे मिक्स मार्शल आर्ट को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए-अमित कुमार

विक्की सैनी

प्रतियोगिता में कराटे मिक्स मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

हरिद्वार, 7 फरवरी। आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के स्टेट चीफ अमित कुमार के संयोजन में रविवार को सिडकुल स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट के ग्राउण्ड में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के इंडिया चीफ पंकज साहनी की देखरेख में संपन्न हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संध्या सिंह ने किया। मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चैहान, कालेज आॅफ इंजीनियरिंग रूड़की के चेयरमैन जेसी जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया। विधायक आदेश चैहान व इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन जेसी जैन ने कहा कि आज के परिवेश में बालक बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। बालिकाएं मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण को अवश्य प्राप्त करें। स्टेट चीफ अमित कुमार चैधरी लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रेरित व प्रशिक्षित कर रहे हैं। एसोसिएशन के इंडिया चीफ पंकज साहनी ने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्ट शरीर को मजबूत करने का सबसे अच्छा माध्यम है। सभी को इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। स्टेट चीफ अमित कुमार चैधरी ने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार महिलाओं व लड़कियों के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। उसे देखते हुए महिलाओं व बालिकाओं का आत्मरक्षा के लिए कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित किया जाना चाहिए। अमित कुमार चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने टाईल तोड़ना, बाईक स्टंट, लाठी घुमाना, मटका तोड़ना, लकड़ी का फट्टा तोड़ना जैसे स्टंट कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों दिनेश, प्रगति, अंशुमान, विकास ने ब्लैक बेल्ट, जबकि यश पाठक, संदीप पाठक, कुलश्रेष्ठ, श्रेयशी भारद्वाज, सुिमत कुमार, निमित्त भट्ट, अवनी इंसा, आर्यन, वंशिका वर्मा आदि खिलाड़ियों ने रेड़ बेल्ट जीती। सभी खिलाड़ियों को विधायक आदेश चैहान व इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन जेसी जैन, संध्या सिंह, पंकज साहनी, अमित कुमार चैधरी ने पुरूस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महिला कोच ब्लैक बेल्ट कविता यादव, केयर टेकर जय प्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *