हरिद्वार की सामाजिक संस्था इमैक द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिये समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार ये कैम्प विधा विहार एकेडमी, पाण्डेयवाला ज्वालापुर में किया जा रहा है। जिसका प्रारम्भ सोमवार 6 जून से सायं 4 बजे से होने जा रहा है जोकि 30 जून तक चलेगा। पिछले दो साल कोरोना महामारी के चलते कैम्प का आयोजन नही हों पाया था। बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिये, उनका भारतीय संस्कृति से परिचय कराने और उनकी कला के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिये इस कैम्प में नृत्य, गायन, आर्ट एंड क्राफ्ट, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेन्ट आदि की शिक्षा दी जाएगी। इस कैम्प में कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से उनके विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इमैक संस्था कला और संस्कृति के क्षेत्र में समय समय पर अपना सामाजिक योगदान करती रहती है। साथ ही समाज को जागरूक करने के लिये नुक्कड़ नाटिका का भी प्रयोग समय समय पर करती रहती है।
Related Articles
अभिषेक कुमार ने लगायी सबसे ऊँची छलांग,शिवानी ने फेंका सबसे दूर चक्का
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की चौथा दिन तनीषा एवं मनीष ने 800 मीटर में लहराया परचमहरिद्वार 07 मई, 2022 एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजित हुई 800 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम के मनीष कुमार ने प्रथम स्थान, बी.ए. चतुर्थ सेम […]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर किया गया मीटिंग का आयोजन
हरिद्वार 22 जुलाई- एस एम जे एन पी जी कालेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तहत् एक मीटिंग का आयोजन किया गयाइसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने की . उन्होंने कहा कि पूर्व र्केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 […]
नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए है प्रेरणाश्रोत : डाॅ. बत्रा
छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने दिलायी रक्तदान की शपथहरिद्वार 23 जनवरी, 2023 एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस’ की 127वीं जयन्ती के अवसर पर सर्वप्रथम काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के वीर शहीदों को नमन कर छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने की शपथ दिलायी गयी।काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने […]