हरिद्वार, 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित नए आयाम रच रहा है और पिछले कुछ वर्षों में पूरे विश्व में भारत को जो गौरव और ऊंचाइयां प्राप्त हुई हंै। वह मोदी कार्यकाल में ही संभव है। मध्य प्रदेश उज्जैन में आयोजित महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम से हरिद्वार लौटे श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माथे पर चंदन लगाकर महाकाल से उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और इतनी बड़ी जनसंख्या होने के कारण विभिन्न मत और संप्रदायों से घिरा हुआ है। ऐसे में देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए एक सशक्त और मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। जिस के रूप में नरेंद्र मोदी लगातार देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत में डिजिटलाइजेशन, 5जी, बेहतर सड़कों का निर्माण रक्षा क्षेत्र में भारत लगातार अपने कदम बढ़ा रहा है तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक मजबूत विकसित देश के रूप में पूरे विश्व भर में पताका फहराएंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण जगद्गुरु रामानुजाचार्य की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण और काशी कोरिडोर एवं महाकाल लोक का भव्य निर्माण भारत की राजनीति में भाजपा के राज को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सनातन प्रेमी होना संपूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव का विषय है। भारत देश शांतिप्रिय एवं सभी धर्मों को मानने वाला है। भारत का विकास तभी संभव है। जब सब मिलजुल कर राष्ट्र को एकता के पथ पर अग्रसर करें। हम सभी को राष्ट्र की उन्नति में सहायक बन कर अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए।
Related Articles
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बने महंत रविन्द्रपुरी, श्रीमहंत राजेंद्रदास चुने गए महामंत्री
महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्रपुरी महाराज बनाए गए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास चुने गए महामंत्री हरिद्वार, 21 अक्टूबर। सात अखाड़ों ने मिलकर महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्रपुरी महाराज को अध्यक्ष तथा श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज को महामंत्री चुन लिया है। इसके […]
निरंजनी अखाड़े के संतों ने दिया राज्यपाल, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री निशंक को पट्टाभिषेक समारोह का निमंत्रण पत्र
राकेश वालिया धर्म सत्ता एवं राज सत्ता के समन्वय से ही देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी हरिद्वार, 10 जनवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने […]
श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण- राजगुरू संतोषानंद
हरिद्वार, 18 फरवरी। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और भक्तों को प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र […]