Dharm

श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए संतों ने किया हवन यज्ञ

राकेश वालिया

श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज को मां गंगा जल्द स्वस्थ करे – स्वामी सोमेष्वरानंद गिरी

हरिद्वार, 01 नवम्बर। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेष्वर व शंकराचार्य आश्रम के परमाध्यक्ष म0म0 स्वामी सोमेष्वरानंद गिरी महाराज ने बैरागी कैम्प स्थित शंकराचार्य आश्रम में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज की स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए हवन यज्ञ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज समाज के प्रेरणा श्रोत है। जिन्होंने लाॅकडाउन के दौरान सम्पूर्ण कोरोना काल में गरीब असहाय लोगों को निरंतर भोजन उपलब्ध कराया और प्रषासन व शासन के माध्यम से भी निराश्रितों को हजारों कुन्टल कच्चा राषन वितरित किया। मानव सेवा के सच्चे परिचायक श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज के स्वास्थ्य लाभ की समस्त संत समाज कामना करता है वे जल्द ही स्वस्थ होकर अखाड़े वापिस आये और अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज व राष्ट्र का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि संतों का सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा व परोपकार के लिए समर्पित रहता है। जो श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने लाॅकडाउन के दौरान धर्मनगरी को साबित करके दिखाया है। बिना भेदभाव के उन्होंने गरीब, असहाय लोगों ही नहीं बल्कि मुस्लिम परिवारों को भी राषन उपलब्ध कराया जो मानव सेवा की सबसे बड़ी मिसाल है। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी व कुषल व्यवहार के माध्यम से लगातार समाज का मार्गदर्षन कर समाज को एक नई दिषा प्रदान कर रहे है। वर्तमान समय में वे डेंगू की बीमारी से ग्रसित है और देहरादून मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती है। धर्मनगरी का समस्त संत समाज श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज की दीर्घायु की कामना करता है और भगवान से प्रार्थना है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर संत समाज के बीच में आकर गंगा तट से प्रारम्भ किये गये सेवा प्रकल्पों मंे निरंतर गति प्रदान करें। इस दौरान स्वामी अखण्डानंद, कोठारी स्वामी सेवानंद गिरी, महंत संगम पुरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत डोंगर गिरी, श्रीमहंत रामलखन गिरी, स्वामी मधुर वन, स्वामी रघुवन, दिगम्बर आषुतोष पुरी, स्वामी बलबीर पुरी, महंत नन्द किषोर सभी अखाड़ों के संत महंतों ने श्रीमहंत रविन्द्र पुरी के मां गंगा मैया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वालों में म0म0 स्वाम हरिचेतनानंद, कोठारी महंत जसविन्द्र सिंह, महंत अमनदीप, मुखिया महंत दुर्गादास, म0म0 स्वामी कैलाषानंद ब्रह्मचारी, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत निर्मल दास, महंत दर्षन दास, स्वामी कपिल मुनि, महंत रूपेन्द्र प्रकाष, स्वामी राजेन्द्रानंद, स्वामी ऋषिष्वरानंद, स्वामी ऋषिरामकृष्ण, महंत रामषरणदास, स्वामी साधनानंद, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, महंत देवानंद सरस्वती सहित सभी 13 अखाड़ों के संत महंतों ने मंषा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईष्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *