हरिद्वार। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्रि पर्व मां दुर्गा की अवधारणा भक्ति और परमात्मा की शक्ति की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा पर्व है। आत्मनिरीक्षण और शुद्ध की अवधि है। नवरात्रि के दौरान की गई मां दुर्गा की उपासना से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। इसलिए सभी को शुद्ध और पवित्र मन से मां भगवती की उपासना अवश्य करनी चाहिए। नील पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में नवरात्र पर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का गुणगान करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि माता की सभी शक्तियों का महत्व अलग-अलग है लेकिन मां का स्वरूप एक ही है। मां चंडी देवी नवरात्रि के दौरान अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं। जिस प्रकार एक मां अपने पुत्र को जीवन और उज्जवल भविष्य प्रदान करती है। उसी प्रकार अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का संरक्षण कर मां चंडी देवी सभी का बेड़ा भवसागर से पार लगती है। शारदीय नवरात्रि सांसारिक और आध्यात्मिक इच्छाओं को पूरा करने का पर्व है। सभी सनातनी प्रेमियों को अपना मन संपूर्ण नवरात्र मां भगवती की आराधना में लगाना चाहिए। इस दौरान पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित देशवाल शास्त्री, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित नवल किशोर, पंडित अमित बेलवाल, पंडित रोहित डबराल, पंडित मनमोहन कंडवाल, विशाल कश्यप, सुनील कश्यप, मोहित राठौड़, पंडित बैजनाथ भट्ट, मोगली उषा ब्रेको कंपनी से मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु भाग उपस्थित रहे।
Related Articles
मां मंशा देवी भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 13 अक्टूबर। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि मां की महिमा अपरंपार है जो अपने भक्तों को सुख समृद्धि प्रदान कर उनका संरक्षण करती है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्तों का कल्याण कर मां भगवती उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती है। दुर्गा अष्टमी के […]
जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने परिवार सहित किया भगवान शिव का अभिषेक
भगवान शिव की महिमा अपरंपार है-आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी हरिद्वार, 26 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में संपूर्ण श्रावण मास चलने वाली भगवान शिव की आराधना सावन के पहले सोमवार को विधि विधान के साथ प्रारंभ की गई। इस दौरान और विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए निरंजन पीठाधीश्वर […]
मां भगवती भक्तों का संरक्षण कर सुख समृद्धि प्रदान करती है-महंत रोहित गिरी
हरिद्वार, 17 जुलाई। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि मां भगवती की शक्ति जगत में अपरंपार है। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करती है। नील पर्वत स्थित मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में गुप्त नवरात्रों की अष्टमी पर श्रद्धालु […]